कोलकाता : हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होता है। आज सोमवार (Somwar Vrat) है। हिंदू धर्म में यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करने और व्रत (Somwar Vrat) रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।
भक्त अपने ईष्ट को प्रसन्न करने के लिए सोमवार व्रत रखते हैं। ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप भोलेनाथ को खुश कर सकते हैं।
आज के दिन करें ये छोटे-मोटे उपाय
रात को करें ये टोटका
भोलेनाथ मस्तक पर चंद्रमा धारण करते हैं। ऐसे में आज के दिन एक छोटा सा उपाय आपकी किस्मत खोल सकता है। अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो सोमवार की रात चांद निकलने के बाद अपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की कील ठोक दें। अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार, चांदी की कील छोटी-बड़ी हो सकती है। माना जाता है कि यह एक चमत्कारी तांत्रिक उपाय है। इससे अलावा घर के आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है।