हिंदू धर्म में बुधवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी वर्जित मानी गई है। अगर आप बुधवार के दिन इन चीजों की खरीदारी करते हैं तो इससे भगवान गणेश और बुध देव नाराज होते हैं। आइये जानते हैं आखिर बुधवार के दिन किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए।
कोलकाता : शास्त्रों में बुधवार के दिन कुछ चीजों का खरीददारी करना वर्जित माना गया है। बुधवार खरीदी गई ये चीजें आपके लिए शुभ नहीं होंगी। साथ ही इससे भगवान गणेश भी नाराज होते हैं। भगवान गणेश विघ्नहर्ता कहलाते हैं और उनकी पूजा के लिए बुधवार का दिन समर्पित होता है। अगर किसी कारण भगवान गणेश नाराज हो जाए तो सारे कार्य बिगड़ने लगते हैं। इसलिए बुधवार के दिन ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़े।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश के साथ बुध ग्रह से भी संबंधित होता है। कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को धन, ज्ञान, बुद्धि, व्यापार आदि में खूब लाभ मिलता है।
इन चीजों की खरीददारी वर्जित