ticker

Kolkata Dengue Update : मच्छरों के डंक से महानगर में एक साथ …

It Department

महानगर में डेंगू से 3 और लोगों की मौत
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में डेंगू से दो और लोगों की मौत हो गयी। लेकटाउन के एक निजी अस्पताल में एक 26 वर्षीया महिला की डेंगू से मौत हो गई। मृत महिला का नाम रिंकी रॉय मजूमदार था। वह बांगुर एवेन्यू की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक महिला बीते कुछ दिनों से तेज बुखार से ग्रसित थी। एक स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराने पर महिला को डेंगू से पीड़ित पाया गया, जिसके बाद उसे लेकटाउन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वेंटिलेशन पर रखा गया था। गत शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में डेंगू से एक महिला की मौत हो गयी। 45 वर्षीया उमा सरकार नदिया के राणाघाट की रहने वाली थी। महिला को 19 जुलाई को बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 जुलाई को महिला का निधन हो गया। उसके डेथ सर्टिफिकेट में डेंगू का उल्लेख किया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक महिला लंबे समय से बीमार थी। तेज बुखार के कारण उसे रानाघाट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने के बाद उसे कल्याणी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जुलाई महीना खत्म होने से पहले ही डेंगू पॉजिटिव के मामले 2 हजार पार

हालांकि, कल्याणी अस्पताल में भी इलाज के बाद जब वह ठीक नहीं हुई तो उसे गत गुरुवार को कोलकाता के बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। शुक्रवार की रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं महानगर के एक निजी अस्पताल में डेंगू की वजह से एक 66 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। ताहेरपुर निवासी हरिपद मिस्त्री को 19 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य भवन सूत्रों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू के मामले बढ़े हैं। पिछले साल जुलाई महीने में राज्य में 1,626 डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इस साल जुलाई महीना खत्म होने से पहले ही डेंगू पॉजिटिव के मामले 2 हजार पार कर गए हैं। स्वास्थ्य भवन सूत्रों के अनुसार इस साल राज्य में अब तक 2 हजार 600 डेंगू के मामले सामने आए हैं। इस साल डेंगू के मामले शहरी इलाकों से अधिक ग्रामीण इलाकों में ज्यादा पाए जा रहे हैं। डेंगू के दर्ज मामलों में करीब 65 फीसदी मामले ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक सिद्धार्थ नियोगी ने कहा कि भले ही कोलकाता समेत कुछ जगहों पर डेंगू के मामले सामने आए हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि डेंगू को फैलने से रोकने के लिए सावधानियां बरती जा रही हैं।कोलकाता नगर निगम सूत्रों के अनुसार वर्तमान में कोलकाता डेंगू के 250 मामले पाए गए हैं।

SCROLL FOR NEXT