सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में दस वर्ष की एक बच्ची की डेंगू से मौत हो गई। मृत बच्ची का नाम पल्लवी दे है। वह वार्ड 66 अंतर्गत पिकनिक गार्डेन इलाके की रहने वाली थी। बच्ची को गुरुवार 20 जुलाई को इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्ची को एनएस 1 पॉजिटिव पाया गया। सूत्रों के अनुसार बच्ची की स्थिति काफी गंभीर थी। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात बच्ची की हालत काफी गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने फौरन बच्ची का इलाज शुरू किया पर उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में बच्ची की मौत का कारण डेंगू और मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन दर्शाया गया है। उल्लेखनीय है कि कोलकाता में डेंगू के प्रकोप से इस साल यह पहली मौत है।