रसगुल्ला 
राज्य

रसगुल्ले के बहाने दोस्त ने खिला दिया देशी बम, हो गई मौत...!

Om Prakash Mishra

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में एक व्यक्ति की कथित तौर पर देशी बम खाने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि उसे यह विस्फोटक रसगुल्ला बताकर दिया गया था। जैसे ही उसने उसे मुंह में रखा, जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही जान चली गई।

बातचीत के दौरान खिला दिया बम

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 10 नवंबर मंगलवार की है । देर शाम राजेंद्र बरोतिया और रामभगत बरोतिया गांव में एक साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान बातचीत के बीच आरोपी ने कथित तौर पर देशी बम को रसगुल्ला बताकर राजेंद्र को दे दिया । राजेंद्र ने बिना शक किए उसे मुंह में रख लिया। मुंह में रखते ही विस्फोट हो गया धमाका इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी । पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की पड़ताल शुरू कर दी । शुरुआती जांच में मामला बेहद गंभीर बताया गया है।

दो लोग हिरासत में

कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि मुख्य आरोपी रामभगत बरोतिया समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।दोनों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देशी बम कहां से लाया गया और इसके पीछे की मंशा क्या थी।मामले की जांच जारी है।

SCROLL FOR NEXT