विजय सरकार ने विश्वास मत जीता 
राज्य

तमिलनाडु में विजय सरकार ने विश्वास मत जीता

पक्ष में पड़े 144 वोट, DMK ने बहिष्कार​ किया

तमिलनाडु में थलापति विजय सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। विजय के पक्ष में पड़े 144 वोट। इससे पहले 59 सदस्यीय डीएमके ने विश्वासमत का बहिष्कार किया था। गौरतलब है कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 का है। 

टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है। डीएमके को 59 सीटों पर जीत मिली है। AIADMK ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं. पीएमके को चार सीटों पर विजय मिली थी। ऐसे में डीएमके के बहिष्कार के बाद सदन में बहुमत का आंकड़ा और कम हो गया था। ऐसे में विजय का फ्लोर टेस्ट अब महज औपचारिकता रह गई थी।

भाजपा रही 'तटस्थ'

फ्लोर टेस्ट के दौरान डीएमके ने न केवल बहिष्कार किया बल्कि वोटिंग से भी दूर रहे। भाजपा का सदन में केवल एक विधायक है और वो इस प्रक्रिया के दौरान 'तटस्थ' की भूमिका में रहे। इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सीएम विजय ने सदन में विश्वासमत पेश किया था। 

दो धड़े में बंटी AIADMK

AIADMK के महासचिव ई के पलनासामी ने विजय सरकार के विश्वासमत का विरोध किया था. हालांकि, पार्टी के विरोधी नेता एस पी वेलुमनी ने टीवीके सरकार के समर्थन का ऐलान किया.

SCROLL FOR NEXT