सड़क हादसे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल  
राज्य

सड़क हादसे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Sanmarg Print
एसपी, सन्मार्ग संवाददाता कुल्टी : एनएच 19 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मंगलवार को कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फांड़ी क्षेत्र के दामागोड़िया रेलवे ब्रिज के पास आसनसोल जाने वाली लेन पर एक बाइक सवार संतुलन खो बैठा और वह सामने वाली गाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आसनसोल की ओर जाते समय बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सामने वाली गाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर तेज होने के कारण ड्राइवर सड़क पर गिर गया। वह लहूलुहान हालत में मौके पर गिर गया। घटना की खबर मिलते ही चौरंगी चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ड्राइवर को लहूलुहान हालत में निकाला गया और पुलिस एंबुलेंस से गंभीर हालत में आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायल बाइक सवार का पहचान कुल्टी रांचीग्राम निवासी 50 वर्षीय मदन केसरी के रूप में की गयी है।
SCROLL FOR NEXT