पणजी : दिल्ली जा रहा इंडिगो का एक विमान मंगलवार सुबह एक इंजन में खराबी आने के बाद गोवा लौट आया और मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। विमान में 229 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने को बताया कि उत्तर गोवा के मोपा स्थित हवाई अड्डे से पूर्वाह्न नौ बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरने वाले विमान को तुरंत वापस लौटना पड़ा । अधिकारी ने कहा कि विमान के एक इंजन में खराबी आने के बाद उसे वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि दिल्ली जा रहे इस विमान में 229 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को दोपहर में दूसरे विमान से दिल्ली भेजा जाएगा ।
सुबह भरी थी उड़ान
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 9:16 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E 2102 ने उड़ान भरी। इसके तुरंत बाद पायलट ने एक इंजन में खराबी की सूचना दी। फ्लाइट को वापस सुरक्षित लैंडिंग के लिए वापस गोवा भेजा गया। सिर्फ 15 मिनट में फुल इमरजेंसी घोषित कर विमान को लैंड कराया गया। कड़ी निगरानी फ्लाइट सुबह 9:51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित उतरा। स्टैंड 6 पर विमान के पार्क होने के बाद सुबह 10:03 बजे फुल इमरजेंसी खत्म कर दी। फिर सभी यात्रियों को सुरक्षित को बाहर निकाला गया।