राज्य

बिलबोर्ड विवाद: अभिषेक को फिर से पुलिस ने किया तलब

Madhur

दिल्ली से लौटने के बाद फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

कैमेक स्ट्रीट स्थित सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के बाहर बिलबोर्ड हटाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक बार फिर उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। रविवार को शेक्सपियर सरणी थाना की पुलिस नोटिस लेकर अभिषेक के आवास पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सोमवार यानी आज थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम को भी पुलिस नोटिस लेकर उनके आवास पहुंची थी। हालांकि, पुलिस को बताया गया कि नोटिस लेने के लिए कोई उपलब्ध नहीं है और संबंधित व्यक्ति शहर से बाहर हैं। अभिषेक बनर्जी बुधवार को विपक्षी गठबंधन के उस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। शनिवार को उनके कोलकाता लौटने के बाद रविवार को पुलिस दोबारा उनके आवास पहुंची।

27 अगस्त को हुआ था विवाद

गौरतलब है कि गत 27 अगस्त को कैमेक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय से एक बिलबोर्ड हटाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पुलिस और केएमसी अधिकारियों के साथ अभिषेक के समर्थकों की कहासुनी हुई थी। इस दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति भी बनी थी। इस घटना के संबंध में शेक्सपियर सरणी थाने में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं।
SCROLL FOR NEXT