खेल

स्टेडियम में आखिरी बार गूंजा ''मेसी-मेसी''

Deepak Ram

ब्यूनस आयर्स :

अर्जेंटीना की जर्सी में लियोनेल मेसी ने बुधवार तड़के आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला। दो दशक तक अर्जेंटीना के फुटबॉल की धड़कन रहे मेसी ने देश के लिए अपने आधिकारिक विदाई मैच को यादगार बना दिया। उन्होंने बेनिन के खिलाफ टीम की 3-0 की जीत में पेनल्टी पर एक गोल करने के साथ दो गोल करने में मदद की। यह आखिरी बार था जब फुटबाॅल स्टेडियम में मेसी-मेसी गूंजा। ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में खेले गए मैच में हजारों प्रशंसकों ने इस महान खिलाड़ी को जोरदार तालियों और नारों के साथ अंतिम विदाई दी। मेसी ने 31 अगस्त को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी। यह मैच भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:30 बजे खेला गया। मैच को ‘द लास्ट टैंगो’ नाम दिया गया था। इस मौके पर 2022 वर्ल्ड कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के सदस्य और उनके परिवार भी स्टेडियम में मौजूद रहे।

‘20 से अधिक सालों तक इस जर्सी को पहनना मेरे लिए बहुत गर्व की बात थी। मैंने कभी लड़ना नहीं छोड़ा, मैदान पर अपना सब कुछ देना कभी नहीं छोड़ा। मैं हमेशा वापस आता रहना चाहूंगा क्योंकि अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना आपके साथ होने वाली सबसे खूबसूरत चीज है।’ मुझे आप सभी की याद आएगी। अब मैं आपकी तरफ रहूंगा, राष्ट्रीय टीम और आने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा। विदाई के इस मौके पर मेसी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, 'शायद ये मेरी जिंदगी और करियर के सबसे दु:खद दिनों में से हैं। मैं आपको बहुत याद करूंगा’ - लियोनेल मेसी

- एक नजर मेसी की उपलब्धियों पर

- डेब्यू-2005, मैच-208, गोल-126, असिस्ट- 68- 2005 : अंडर-20 वर्ल्ड कप चैंपयिन- 2008 : बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल- 2021 : कोपा अमेरिका चैंपियन- 2022 : FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन-2022 : फाइनलिज्मा चैंपियन- 2024 : कोपा अमेरिका चैंपियन

- मेसी अब आगे क्या करेंगे?

मेसी अब अर्जेंटीना के लिए इंटरनेशनल मुकाबलों में मैदान पर नहीं उतरेंगे। लेकिन क्लब फुटबॉल में उनका सफर जारी रहेगा। वे इंटर मियामी क्लब से खेलते हैं।
SCROLL FOR NEXT