खेल

टी20 में निरंतरता का महत्व बढ़ा-चढ़ाकर आंका जाता है : पुजारा

Kamlesh Pandey

नई दिल्ली

:

भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए कहा कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। पुजारा का मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता के महत्व को बढ़ा-चढ़ाकर आंका जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू शृंखला के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के आगामी बहु-प्रारूप दौरे की तैयारी कर रही है। इस दौरे का आगाज पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला से होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 शृंखला 2-2 से बराबर रही थी। पुजारा ने जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम ‘आउट और नॉट आउट’ में सैमसन के उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन पर कहा, ‘निरंतरता होनी चाहिए, लेकिन टी20 में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के मामले में मुझे लगता है कि इसे जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘सैमसन कभी भी पूरी तरह फॉर्म से बाहर नहीं होते। टी20 प्रारूप में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन बात सिर्फ एक पारी की होती है। वह एक अच्छी पारी खेलते हैं और फिर लय हासिल कर लेते हैं।’
SCROLL FOR NEXT