युवा ओलंपिक 
खेल

युवा ओलंपिक : मीतेई सेमीफाइनल में

मुकाबला एक मिनट 57 सेकंड में समाप्त हो गया

Ravi

डकार (सेनेगल) : भारतीय मुक्केबाज लैरेनलाकपम अंबेकर मीतेई ने मंगलवार को नामीबिया के अब्राहम कलेंगा को हराकर पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही युवा ओलंपिक में भारत के लिए एक और पदक सुनिश्चित कर दिया।

मीतेई ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले दौर में ही रेफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने (RSC) के आधार पर जीत दर्ज की। मुकाबला एक मिनट 57 सेकंड में समाप्त हो गया।भारतीय मुक्केबाज के समाने बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में कोलंबिया के इज्जोन जेफरी अरेवालो की चुनौती होगी। भारत युवा ओलंपिक में अब तक तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुका है।

SCROLL FOR NEXT