फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय मुक्केबाज  
खेल

विश्व मुक्केबाजी अंडर-19 चैंपियनशिप : आदित्य फाइनल में

55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में अजरबेजान के निहात गासिमोव को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Rajesh Nain

नयी दिल्ली : आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में चल रही विश्व मुक्केबाजी अंडर-19 चैंपियनशिप के पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में अजरबेजान के निहात गासिमोव को हराकर फाइनल में जगह बनाई और इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय मुक्केबाज बने। एशियाई अंडर-19 चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आदित्य ने रविवार रात तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखा और जजों ने उनके पक्ष में 5-0 का फैसला सुनाया। अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना रूस के इस्लाम मागोमेदोव से होगा।इससे पहले मेघा श्योकंद ने महिला 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की मेरिम चिनीबेकोवा को आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) के आधार पर हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले रविवार शाम महिला 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में हर्षिका ने अमेरिका की लॉरिन एलमोर को कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें कांस्य पदक मिला। इससे पहले प्राची टोकस को भी महिला 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग के सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक मिला।

SCROLL FOR NEXT