नयी दिल्ली : महिला हाॅकी एशिया कप 5 से 14 सितंबर तक चीन के हांगझोउ में खेला जायेगा। गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की गयी। अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है। यह टूर्नामेंट जीतने वाली टीम 2026 महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी। भारत को पूल बी में रखा गया है जहां उसका सामना जापान, थाईलैंड और सिंगापुर से होगा। टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी और फिर छह सितंबर को जापान से भिड़ेगी। भारत अपना अंतिम पूल मैच आठ सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा।
ये रही पूरी टीम
गोलकीपर : बंसारी सोलंकी, बिचु देवी खारीबाम
डिफेंडर : मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी थोडम, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी
मिडफील्डर : नेहा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, सुनेलिटा टोप्पो
फारवर्ड : नवनीत कौर, रुतजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमताज खान, दीपिका और संगीता कुमारी।