खेल

'जब करना था, तब मैंने किया, अब करने की जरूरत नहीं', रोहित का यह वीडियो हो रहा है वायरल

इससे पहले भी एक वीडियो आया था चर्चा में

लखनऊ - IPL 2025 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया और खूब मेहनत की। इस दौरान प्लेयर्स के बीच शानदार तालमेल भी देखने को मिला। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में है।

MI की तरफ से पोस्ट किया गया है एक वीडियो

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कैप्शन दिया गया – "इस रील को आप कब तक देखेंगे?" और खुद ही जवाब लिखा – "हांजी।"

इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर जहीर खान से बातचीत करते हुए कहते हैं, "जो जब करना था, मैंने बराबर किया। अब मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है।

गौरतलब है कि जहीर खान इससे पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं और अब LSG के मेंटर हैं। वीडियो में जब रोहित और जहीर बात कर रहे होते हैं, तभी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पीछे से आकर मजाकिया अंदाज में कहते हैं – "हांजी।"

इससे पहले भी वायरल हुआ था एक वीडियो

पिछले सीजन में भी रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर से बातचीत के दौरान कहते सुनाई दिए थे, "मेरा क्या है, मेरा तो ये लास्ट है।" बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया, जिसके बाद KKR फ्रेंचाइजी ने इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया था।

IPL के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित

रोहित शर्मा साल 2011 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। अब तक उन्होंने आईपीएल में 260 मैचों में कुल 6649 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की है।

SCROLL FOR NEXT