Aurelien Morissard
खेल

शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी फ्रेंच ओपन से OUT

दुनिया की नंबर एक एरिना सबालेंका क्वार्टर फाइनल में बढ़त के बावजूद डायना श्नाइडर से तीन सेट की रोमांचक भिड़ंत में उलटफेर की हार झेलते हुए फ्रेंच ओपन से बाहर

पेरिस : दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका बुधवार को यहां फ्रेंच ओपन क्वार्टरफाइनल में डायना श्नाइडर के खिलाफ पहला सेट जीतने के बावजूद तीन सेट में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सबालेंका को क्वार्टर फाइनल में श्नाइडर के खिलाफ 3-6, 7-5, 6-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी। श्नाइडर ने मैच के बाद कहा, ‘सच कहूं तो मेरे पास कहने के लिए शब्द ही नहीं हैं। मैं बहुत खुश हूं। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं हर अंक पर ध्यान लगाने की कोशिश कर रही थी।

स्कोर के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रही थी। वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी है इसलिए मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही थी। मुझे हर अंक के लिए लड़ना पड़ा।’ सबालेंका दूसरे सेट में 4-1 से आगे थीं और जब वह 5-4 के स्कोर पर मैच जीतने के लिए सर्विस कर रहीं थी तब जीत से सिर्फ दो अंक दूर थीं। पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल खेल रहीं श्नाइडर ने हालांकि इसके बाद जोरदार वापसी की और सबालेंका को कोई मौका नहीं दिया।

निर्णायक सेट के छठे गेम में सबालेंका ने 0-4 से पिछड़ने के बाद दो मैच प्वाइंट बचाए लेकिन इसके बाद उन्होंने शॉट को नेट पर मारकर मैच श्नाइडर की झोली में डाल दिया। सबालेंका ने पिछले साल के फाइनल में कोको गॉफ से हार के दौरान भी इसी तरह की घबराहट दिखाई थी।इससे पहले माजा च्वालिंस्का ने 22वीं वरीयता प्राप्त अन्ना कालिनस्काया को 7-6, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन में अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाया।

SCROLL FOR NEXT