वेलिंगटन :
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर इस सप्ताह वेलिंगटन में अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह पर मैट फिशर को क्राइस्टचर्च में शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है। फिशर भारत के खिलाफ टी20 और वनडे शृंखला में खेले थे। टिकनर के पूरी तरह फिट होने की संभावित समयसीमा निर्धारित करने के लिए मंगलवार को क्राइस्टचर्च में उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा।भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।