पाकिस्तान का दौरा करेगी आयरलैंड
लाहौर :
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी जिसमें वह लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 6 एक दिवसीय मैच खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुरू में जिम्बाब्वे को तीसरी टीम के रूप में रखकर त्रिकोणीय श्रृंखला की योजना बनाई थी, लेकिन अफ्रीकी देश ने हाल ही में विभिन्न कारणों से पाकिस्तान की यात्रा करने में असमर्थता जताते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। आयरलैंड की टीम पहली बार पाकिस्तान में खेलेगी। वह अपने इस दौरे में तीन मैच पाकिस्तान शाहीन (पाकिस्तान ए) और फिर इतने ही वनडे मैच पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलेगी। आयरलैंड की टीम नौ जनवरी को लाहौर पहुंचेगी और 13 से 17 जनवरी तक पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। इसके बाद आयरलैंड 20 से 24 जनवरी तक पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। सभी छह मैच गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे।