सांकेतिक तस्वीर 
खेल

अपनी कमजोरियों से पार पाना चाहेगी भारतीय टीम

पहले तीन मैच 26, 27 और 29 सितंबर को आॅस्ट्रेलियाई जूनियर महिला टीम के खिलाफ खेले जायेंगे जबकि आखिरी दो मैच 30 सितंबर और दो अक्टूबर को आॅस्ट्रेलिया के हॉकी वन लीग क्लब कैनबरा चिल के खिलाफ होंगे।

कैनबरा : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम आगामी एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप से पहले शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे पांच मैचों के आॅस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी कमजोरियों से पार पाना चाहेगी। भारतीय टीम 26 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच कैनबरा मं पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। पहले तीन मैच 26, 27 और 29 सितंबर को आॅस्ट्रेलियाई जूनियर महिला टीम के खिलाफ खेले जायेंगे जबकि आखिरी दो मैच 30 सितंबर और दो अक्टूबर को आॅस्ट्रेलिया के हॉकी वन लीग क्लब कैनबरा चिल के खिलाफ होंगे।

महिला जूनियर विश्व कप दिसंबर में चिली के सैंटियागो में खेला जायेगा। भारतीय टीम ने जून में यूरोप दौरे पर बेल्जियम, आॅस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ पांच मैच खेले थे। इसमें भारत ने लगातार तीन मैच में बेल्जियम को हराया जबकि आॅस्ट्रेलिया पर भी जीत दर्ज की। नीदरलैंड ने हालांकि उसे शूटआउट में हराया। कोच तुषार खांडेकर ने कहा, ‘पिछले दौरे के बाद हमने कुछ पहलुओं पर काम किया है और एक टीम के रूप में प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है। उम्मीद है कि आगामी पांच मैचों में हम दिखा सकेंगे कि हमने क्या सीखा है और कितनी मेहनत की है।’

SCROLL FOR NEXT