खेल

कम्युनिटी पुलिसिंग वॉलीबॉल में थालझोड़ा 11 विजयी

Khodija Khatun (Rabia)

नागराकाटा : जलपाईगुड़ी जिला पुलिस की पहल पर नागराकाटा थाना पुलिस की ओर से कम्युनिटी पुलिसिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नागराकाटा ब्लॉक के नया साईली चाय बागान स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला गोरखा 11 और थालझोड़ा 11 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में थालझोड़ा 11 की टीम ने गोरखा 11 को सीधे दो सेटों में 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माल महकमा पुलिस अधिकारी सुदीप्त सरकार उपस्थित थे। वहीं, नागराकाटा थाना के आईसी गौतम सरकार, मेजो बाबू राम भौमिक, एसआई जितेन राउत सहित अन्य पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

पुलिस की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को जोड़ना और पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सामुदायिक सहयोग और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है।

SCROLL FOR NEXT