प्रदर्शनी का अनावरण होगा 16 नवंबर को 
खेल

तेंदुलकर MCA संग्रहालय कोभेंट करेंगे 26 ऐतिहासिक बल्ले

इन बल्लों में वे बल्ले भी शामिल हैं, जिनसे सचिन ने अपने 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों में से कई यादगार शतक जड़े थे

Ravi

मुंबई : महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने करियर के 26 खास बल्ले मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय को भेंट करेंगे। इन बल्लों में वे बल्ले भी शामिल हैं, जिनसे सचिन ने अपने 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों में से कई यादगार शतक जड़े थे।

बल्लों के अलावा उनके हेलमेट, जर्सी और करियर के महत्वपूर्ण पलों से जुड़े निजी नोट्स सहित कई अन्य यादगार वस्तुएं भी संग्रहालय में प्रदर्शित की जायेगी। इन अनमोल धरोहरों की प्रदर्शनी का अनावरण 16 नवंबर को एक विशेष समारोह में किया जायेगा।

‘बैटोग्राफी’ नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से सचिन तेंदुलकर के शानदार क्रिकेट सफर को उनके करियर के विभिन्न दौर में इस्तेमाल किये गये बल्लों के जरिये दर्शाया जायेगा।

SCROLL FOR NEXT