T-20 Mumbai Lig Logo 
खेल

टी-20 मुंबई लीग : मुंबई फाल्कंस का सामना मराठा रॉयल्स से

अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पांच में से चार मैच जीते हैं

Deepak Ram

मुंबई : श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कंस का सामना टी-20 मुंबई लीग के फाइनल में गुरुवार को मराठा रॉयल्स मुंबई साउथ सेंट्रल से होगा। अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पांच में से चार मैच जीते हैं। सेमीफाइनल में इसने नमो बांद्रा ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हराया।

अय्यर सेमीफाइनल में एक ही रन बना सके लेकिन फाइनल में इस गलती को सुधारना चाहेंगे। कुछ रोज पहले ही आईपीएल फाइनल हारने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर खिताब जीतने को बेताब होंगे।

दूसरे सेमीफाइनल में मराठा रॉयल्स ने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराया। कप्तान सिद्धेश लाड ने 52 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाये। रॉयल्स के रोहन राजे ने पांच विकेट चटकाये।  

SCROLL FOR NEXT