खेल

सप्तक तलवार की अच्छी शुरुआत

स्विस चैलेंज गोल्फ

Deepak Ram

स्विट्जरलैंड : भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने यहां स्विस चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में दो अंडर 69 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 39वें स्थान पर हैं। तलवार ने बैक नाइन से शुरुआत की और 11वें, 16वें और 18वें होल में बर्डी हासिल की। उन्होंने छठे होल में दिन का अपना एकमात्र शॉट गंवाया और 69 का कार्ड बनाया।

यह 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी पिछले सप्ताह चैलेंज डे कैडिज में कट से चूकने के बाद इस सप्ताह अपनी गलती सुधारना चाहेगा। तलवार इस सप्ताह से पहले सात प्रतियोगिताओं में दो बार कट से चूके हैं। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद इंग्लैंड के डेविड होर्सी आठ अंडर 63 का स्कोर बनाकर शीर्ष पर थे।

SCROLL FOR NEXT