फाइल फोटो 
खेल

श्रीलंका क्रिकेट को लगभग 188 करोड़ का नुकसान

सरकारी हस्तक्षेप और प्रशासनिक खामियों की कीमत, आईसीसी ने महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को सौंपी, श्रीलंका को भारी आर्थिक झटका

Deepak Ram

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट को अगले साल की शुरूआती ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अधिकार गंवाने के बाद लगभग दो करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये) के राजस्व का नुकसान हो सकता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन मूल रूप से श्रीलंका में कराया जाना था लेकिन अब इसे भारत में 14 से 28 फरवरी 2027 तक कराया जाएगा जिसके मैच मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे।

श्रीलंका क्रिकेट की परिवर्तन (ट्रांसफोरर्मेशन) समिति के सचिव प्रकाश शाफटर ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें निश्चित रूप से मेजबानी शुल्क मिलेगा। मुझे लगता है कि यह करीब 20 लाख डॉलर के करीब होगा। साथ ही श्रीलंका क्रिकेट को स्टेडियम और अन्य आयोजन स्थलों को तैयार करने तथा सुविधाओं को बेहतर बनाने का खर्च भी उठाना पड़ेगा।’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने श्रीलंका से टूर्नामेंट की मेजबानी लगातार सरकारी हस्तक्षेप और निर्वाचित प्रशासन की अनुपस्थिति के कारण छीन ली।

पिछले सप्ताह ने आईसीसी ने छह देशों के इस टूर्नामेंट को भारत स्थानांतरित करने के फैसले की घोषणा की थी। ICC के अनुसार श्रीलंका के मौजूदा क्रिकेट प्रशासन में सुधार की प्रक्रिया विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के नियमों के अनुरूप नहीं थी। इस तरह श्रीलंका ने 2024 के बाद सरकारी हस्तक्षेप के कारण ICC के दूसरे टूर्नामेंट की मेजबानी गंवाई हैं।  

SCROLL FOR NEXT