कोलंबो : राजकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में खेल रही दक्षिण एशिया की टीम ने रविवार को यहां एबी डिविलियर्स की उप-सहारा अफ्रीका टीम को आठ विकेट से हराकर पहले टेस्ट ट्वेंटी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर क्लाइव लॉयड ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।दक्षिण एशिया ने कुल 224 रन बनाr; जबकि उप-सहारा अफ्रीका की टीम 223 रन ही बना सकी। दक्षिण एशिया की लड़कियों ने तीन रन की बढ़त दिलाई। फिर लड़कों को जीत के लिए 85 रन का लक्ष्य मिला जिन्होंने इसे महज 7.2 ओवर में हासिल कर लिया।