खेल

IWL का दूसरा चरण 27 अप्रैल से

पहला चरण का आयोजन 20 दिसंबर 2025 से नौ जनवरी 2026 तक किया गया जिसमें जिसमें 27 मैच खेले गए थे

Deepak Ram

कोलकाता : इंडियन वुमेंस लीग (IWL) 2025-26 के दूसरे चरण की शुरुआत यहां 27 अप्रैल को ईस्ट बंगाल एफसी और श्रीभूमि एफसी के बीच मुकाबले के साथ होगी। यह पहले चरण का मुकाबला है जिसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। पहला चरण का आयोजन 20 दिसंबर 2025 से नौ जनवरी 2026 तक किया गया जिसमें जिसमें 27 मैच खेले गए थे।

लीग ने तीन महीने से अधिक का ब्रेक लिया था जिससे कि खिलाड़ी सीनियर और अंडर-20 महिला राष्ट्रीय टीम के शिविर के लिए उपलब्ध हो सकें और मार्च में एएफसी महिला एशियाई कप तथा अप्रैल में एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप में हिस्सा ले सकें। दूसरे चरण में 27 अप्रैल से 18 मई तक 29 और मैच खेले जाएंगे।

इसमें आठों टीम लीग के डबल राउंड रोबिन प्रारूप के दूसरे चरण में एक-दूसरे से खेलेंगी। ये मैच दो स्थलों AIFF नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ईस्ट बंगाल ग्राउंड में खेले जाएंगे। सभी मैच दोपहर तीन बजे और शाम सात बजे से शुरू होंगे। मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी फिलहाल छह मैच में 18 अंक के साथ तालिका में सबसे ऊपर है।

जबकि सेसा एफए और किकस्टार्ट एफसी क्रमशः एक और छह अंक के साथ रेलीगेशन (निचली लीग में खिचकना) का खतरा झेल रहे हैं। सत्र के आखिर में जिस टीम के सबसे अधिक अंक होंगे वह चैंपियन बनेगी। दूसरी ओर सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीम को अगले सत्र में आईडब्ल्यूएल दो में खिसकना होगा।आईडब्ल्यूएल दो 2025-26 की शीर्ष दो टीम को आईडब्ल्यूएल 2026-27 में जगह मिलेगी।

SCROLL FOR NEXT