खेल

सैंटनर ने BBL का प्रस्ताव ठुकराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम को तरजीह देते हुए न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर ने एडिलेड स्ट्राइकर्स की आकर्षक BBL पेशकश ठुकराई

Deepak Ram

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को प्राथमिकता देते हुए बिग बैश लीग (BBL) के अनुबंध को ठुकरा दिया। सैंटनर से एडिलेड स्ट्राइकर्स ने संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया क्योंकि न्यूजीलैंड का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्त कार्यक्रम है।

सैंटनर ने ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ से कहा, ‘न्यूजीलैंड की टीम का आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है। इस दौरान भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के अलावा टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे जबकि टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है। इससे बड़ा कोई और मौका नहीं हो सकता। यह वाकई रोमांचक समय है। मैं इसका हिस्सा बनना चाहूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे अच्छी पेशकश की गई थी।

मैंने इस पर विचार किया लेकिन आगामी मैचों में मेरी भूमिका होगी, भले ही मैं टेस्ट क्रिकेट के हर मैच में न खेलूं।’ न्यूजीलैंड 22 अक्टूबर से एक दिसंबर तक भारत की मेजबानी करेगा। इसमें सीमित ओवरों की सीरीज के अलावा दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। इसके बाद वह चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा।

SCROLL FOR NEXT