तोक्यो : विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना चोटिल होने के कारण शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच नहीं खेल पाई जिससे कनाडा की लेयला फर्नांडीज सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। रिबाकिना ने कहा कि अज्ञात चोट के कारण वह खेल नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले कुछ दिनों से मामूली चोट से जूझ रही थी। मुझे उम्मीद है कि अगले साल फिर आप सभी से मुलाकात होगी।’ रिबाकिना ने गुरुवार को यूलिया पुतिनत्सेवा को हराकर साल के आखिर में नंबर एक बने रहना सुनिश्चित कर दिया था। इस बीच प्रतियोगिता के अन्य क्वार्टर फाइनल में कामिला रखिमोवा ने माया जॉइंट को 7-5, 5-7, 6-1 से और मिया पोहांकोवा ने एलिसिया पार्क्स को 7-6 (3), 6-3 से हराया।