नागोया : भारतीय वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी नोरेम ने बृहस्पतिवार को एशियाई खेलों की महिलाओं की 60 किग्रा सांडा स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में चीन की झांग शियाओयू के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। झांग ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों दौर 5-0 से जीतकर कुल 10-0 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया। रोशिबिना का यह एशियाई खेलों में तीसरा पदक है। उन्होंने 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत और 2018 के जकार्ता-पालेमबांग एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।