फाइल फोटो 
खेल

प्रो लीग : नीदरलैंड से हारा भारत

भारत के लिये एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया

Deepak Ram

एम्सटेलवीन : भारत को एक गोल से बढत बनाने के बावजूद एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण के पहले मैच में शनिवार को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड के हाथों 2-1 से पराजय का सामना करना पड़ा।

नीदरलैंड के लिये थीज वैन डैम ने दो फील्ड गोल (25वां और 58वां मिनट) किये जबकि भारत के लिये एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा। भारत को अब नौ जून को फिर नीदरलैंड से खेलना है।

SCROLL FOR NEXT