खेल

पॉल वलथाटी को आईसीए प्रतिनिधि चुना गया

टी-20 मुंबई लीग

Deepak Ram

मुंबई : मुंबई और हिमाचल प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर पॉल वलथाटी को टी-20 मुंबई लीग की संचालन परिषद में भारतीय क्रिकेटर संघ का प्रतिनिधि चुना गया है। टी-20 मुंबई लीग अगले महीने 26 मई से आठ जून तक होगी जिसमें आठ टीमें भाग लेंगी। इससे पहले यह लीग 2018 और 2019 में खेली गई थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इसके ब्रांड दूत हैं जिसके लिये 2800 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन किया है।

SCROLL FOR NEXT