रावलपिंडी :
पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन ही शुक्रवार को यहां श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर पिछले 2 साल में अपनी पहली शृंखला जीती। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 316 रन बनाकर 89 रन की मामूली बढ़त हासिल की। पाकिस्तान ने चौथे दिन के पहले सत्र में 13 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाकर जीत हासिल की। अज़ान अवैस ने 32 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि ऑलराउंडर आमिर जमाल ने 22 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल है। पाकिस्तान की यह मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में 11 मैचों में तीसरी जीत है। श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 98 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 325 रन बनाकर 227 रन की मजबूत बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान ने इससे पहले 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान और रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच जीतकर शृंखला अपने नाम की थी।