फाइल फोटो 
खेल

एसोसिएट देशों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत : अश्विन

अश्विन ने कहा, विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाना सही कदम, लेकिन सचमुच वैश्विक क्रिकेट के लिए हर द्विपक्षीय सीरीज में एसोसिएट देशों को मौका देना जरूरी

नयी दिल्ली : भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को कहा कि वनडे और T-20 विश्व कप प्रारूपों में अधिक टीमों को शामिल करने के लिए किए गए संरचनात्मक बदलाव समझ में आते हैं, लेकिन खेल को सही मायने में वैश्विक बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को हर द्विपक्षीय सीरीज में एसोसिएट देशों की टीमों को भी शामिल करना होगा।

ICC ने बुधवार को वनडे और T-20 विश्व कप के प्रारूप में बदलाव की घोषणा की। इसके अनुसार 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप तीन चरणों में खेला जाएगा जबकि 2028 में होने वाले T-20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में अब 10 टीम को शामिल किया जाएगा।

अश्विन ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘ICC के 2027 के वनडे विश्व कप और 2028 में होने वाले T-20 विश्व कप के लिए कार्यक्रम के प्रारूप में किए गए बदलाव प्रतिस्पर्धा की दृष्टि से उचित हैं। लेकिन अगर अंतिम लक्ष्य खेल को बढ़ावा देना है, तो उभरते हुए देशों को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा।’

उन्होंने कहा, ‘नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नेपाल, अमेरिका और आयरलैंड जैसी टीमों को केवल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट ही नहीं, बल्कि अधिक सार्थक मैचों की जरूरत है। (उदाहरण के लिए: प्रत्येक द्विपक्षीय सीरीज में तीसरी टीम के रूप में शामिल करना)।’

SCROLL FOR NEXT