खेल

नायडू ने कोनेरू हम्पी को बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को अपने राज्य की खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को फिडे महिला शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी

Deepak Ram

अमरावती : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को अपने राज्य की खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को फिडे महिला शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और प्रतिभा सराहनीय है।

नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को फिडे महिला शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई।’ मुख्यमंत्री ने उन्हें फाइनल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। फाइनल में उनका सामना हमवतन दिव्या देशमुख से होगा।

SCROLL FOR NEXT