खेल मंत्री मनसुख मांडविया 
खेल

मांडविया ने 13 खेल विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

‘हमारा लक्ष्य खेल विश्वविद्यालयों को संपूर्ण खेल पारिस्थितिकी तंत्र का केंद्र बनाना है : खेल मंत्री

Rajesh Nain

नयी दिल्ली :

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देशभर के 13 खेल विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उनसे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के विकास के लिए अपने संसाधनों को एकीकृत करने का आग्रह किया। खेल मंत्रालय के अनुसार मांडविया ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य खेल विश्वविद्यालयों को संपूर्ण खेल पारिस्थितिकी तंत्र का केंद्र बनाना है, जहां खिलाड़ी, प्रशिक्षक, प्रशिक्षण, अनुसंधान, प्रतियोगिताएं और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा सभी एक साथ विकसित किए जा सके।’मांडविया ने सभी विश्वविद्यालयों को कुछ विशिष्ट खेलों में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए कहा और साथ ही अपने अनुभव साझा करने की भी बात कही। उन्होंने कहा, ‘हम अब अलग-थलग रहकर काम नहीं करेंगे। अपने प्रयासों, संसाधनों और विशेषज्ञता को एकीकृत करके हम एक मजबूत, सहयोगी राष्ट्रीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे।’ इस बैठक में खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, खेल सचिव हरि रंजन राव और 13 खेल विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
SCROLL FOR NEXT