फाइल फोटो 
खेल

जमशेदपुर FC के पास 12 अगस्त तक का समय

AIFF ने जमशेदपुर FC को ISL से हटने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए समय सीमा 12 अगस्त 2026 तक बढ़ाई, नए क्लब आधारित व्यावसायिक मॉडल के बीच सत्र की तैयारियों की समीक्षा जारी

नयी दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने गुरुवार को जमशेदपुर FC को इंडियन सुपर लीग (ISL) से हटने के अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी। टाटा स्टील के मालिकाना हक वाले इस क्लब को अपने रुख पर विचार करने के लिए 12 अगस्त तक का समय दिया गया है। यह फैसला यहां AIFF की कार्यकारी समिति की बैठक में किया गया।

बैठक में सदस्यों ने नए क्लब आधारित व्यावसायिक मॉडल को अपनाने के बाद चार सितंबर से शुरू होने वाले ISL सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकारी समिति की बैठक के बाद महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘AIFF जमशेदपुर FC को अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए अतिरिक्त समय देगा और समय सीमा बढ़ाकर 12 अगस्त 2026 कर दी गई है।’ AIFF ने कहा, ‘कार्यकारी समिति ने नए क्लब आधारित व्यावसायिक मॉडल को अपनाने के बाद इंडियन सुपर लीग 2026-27 सत्र की तैयारियों की भी समीक्षा की।

सदस्यों को सत्र की संचालन योजना में हिस्सा लेने वाले क्लबों और महासंघ की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई।’ टाटा समूह ने साफ कर दिया है कि ISL से जेएफसी का हटना एक पहले से सोचा-समझा रणनीतिक फैसला था जिससे कि कंपनी जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकास के अपने मुख्य मकसद पर वापस लौट सके।

SCROLL FOR NEXT