खेल

आयरिश ओपन : दीक्षा कट में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय

दीक्षा डागर दूसरे दौर में 73 का स्कोर बनाकर यहां केपीएमजी महिला आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में कट में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रही

Deepak Ram

आयरलैंड : दीक्षा डागर दूसरे दौर में 73 का स्कोर बनाकर यहां केपीएमजी महिला आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में कट में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रही। दीक्षा पहले दो दौर के बाद संंयुक्त 56वें स्थान पर थीं। यह लगातार 11वां मौका था जबकि उन्होंने किसी टूर्नामेंट के कट में जगह बनाई। इससे उनके प्रदर्शन में निरंतरता का पता चलता है।

आयरिश ओपन में भाग लेने वाली भारत की अन्य तीन खिलाड़ी कट में जगह बनाने में असफल रही। इन खिलाड़ियों में अवनि प्रशांत (74) एक स्ट्रोक से चूक गईं और त्वेसा मलिक (78) और हिताशी बख्शी (83) काफी पीछे रहीं।

SCROLL FOR NEXT