हॉकी-5 विश्व कप 
खेल

हॉकी-5 विश्व कप में बांग्लादेश और ब्राजील से भिड़ेंगी भारतीय टीमें

भारतीय युवा पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि महिला टीम रजत पदक जीतकर विश्व कप में जगह बनाने में कामयाब रही

Rajesh Nain

नयी दिल्ली :

भारतीय पुरुष और महिला टीमें मिस्र के काहिरा में होने वाले पहले एफआईएच युवा हॉकी 5 विश्व कप में क्रमश: बांग्लादेश और ब्राजील के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगी। भारत ने जुलाई में ओमान में युवा हॉकी 5 एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के जरिये 9 से 12 दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया। भारतीय युवा पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि महिला टीम रजत पदक जीतकर विश्व कप में जगह बनाने में कामयाब रही। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार पुरुष वर्ग में भारत पूल बी में बांग्लादेश, स्विटजरलैंड और चिली के साथ है। वहीं महिला टीम पूल ए में मेजबान मिस्र , ब्राजील और कजाखस्तान के साथ है। विश्व कप का सेमीफाइनल 11 दिसंबर को और पदक के मुकाबले 12 दिसंबर को खेले जायेंगे।

भारतीय टीम का कार्यक्रम : (पूल चरण)

महिला : पूल ए

9 दिसंबर : भारत बनाम ब्राजील (दोपहर 12 बजे से) 9 दिसंबर : भारत बनाम मिस्र (रात 11.20 से) 10 दिसंबर : भारत बनाम कजाखस्तान (शाम 4 बजे से)

पुरुष : पूल बी

9 दिसंबर : भारत बनाम बांग्लादेश (शाम 4 बजे से ) 10 दिसंबर : भारत बनाम स्विजटलैंड (दोपहर 12.40 से) 10 दिसंबर : भारत बनाम चिली (रात 8 बजे से)
SCROLL FOR NEXT