तिरंगे के साथ भारतीय टीम 
खेल

डब्ल्यूपीएफजी : भारत ने 588 पदक जीते, तीसरे स्‍थान पर

अमेरिका को पहला, ब्राजील को दूसरा स्थान

नई दिल्ली : भारत ने 21वें विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों (डब्ल्यूपीएफजी) 2025 में 280 स्वर्ण सहित कुल 588 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जो 6 जुलाई को अमेरिका के अलबामा के बर्मिंघम में समाप्त हुआ। 280 स्वर्ण पदकों के अलावा, भारत के खाते में 178 रजत और 130 कांस्य पदक आएं। संयुक्त राज्य अमेरिका 1569 स्वर्ण, 433 रजत और 352 कांस्य सहित कुल 354 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि ब्राजील 266 स्वर्ण, 246 रजत और 231 कांस्य कुल 743 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भारतीय दल में सबसे सफल

भारत की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस भारतीय दल में सबसे सफल प्रदर्शन करने वाली टीम रही, जिसने 27 जून से 6 जुलाई तक आयोजित खेलों में 95 पदक जीते, जो किसी भी भारतीय इकाई द्वारा जीते गए सबसे अधिक पदक है। 70 देशों के कुल 8500 से अधिक एथलीटों ने इस डब्ल्यूपीएफजी में 1600 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए 60 से अधिक खेल आयोजनों में भाग लिया, जो दुनिया भर के विभिन्न देशों के प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं के लिए एक ओलंपिक-शैली की प्रतियोगिता है। इसमें कानून प्रवर्तन, अग्निशमन और सुधार, परिवीक्षा, सीमा सुरक्षा, आव्रजन और सीमा शुल्क के अधिकारी शामिल हैं। खेल हर दो साल में आयोजित किए जाते हैं और आमतौर पर आधिकारिक खेल कार्यक्रम में 60 से ज़्यादा खेल शामिल होते हैं।

इन खेलोंका हुआ आयोजन : तीरंदाजी (3डी, लक्ष्य और फ़ील्ड), बैडमिंटन, बेसबॉल, बास्केटबॉल (3x3 और 5x5), बॉलिंग, बॉक्सिंग, शतरंज, साइकिलिंग (स्ट्रीट, हिल क्लाइम्बिंग और सर्किट रेस), गोल्फ़, आइस हॉकी, शूटिंग (राइफल, पिस्तौल और शॉट गन), फ़ुटबॉल (इनडोर फ़ुटसल और आउटडोर), टेबल टेनिस, टेनिस, ताइक्वांडो, ट्रैक और फ़ील्ड, वॉलीबॉल और कुश्ती में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन लोकप्रिय खेलों के अलावा, कार्यक्रम में एंगलिंग (ताजे पानी में मछली पकड़ना), कुल्हाड़ी फेंकना, बेंच प्रेस, कॉर्नहोल, डॉजबॉल, ऑनर गार्ड और फ़ायरफ़ाइटर चैलेंज जैसे अनोखे खेल शामिल थे।

SCROLL FOR NEXT