पुडुचेरी : कप्तान रुतुराज गायकवाड़, स्टार खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन से उम्मीद की जाएगी कि वे अपना खेल में सुधार करें क्योंकि भारत ‘A’ शुक्रवार को यहां दूसरे अनौपचारिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन कर रही ऑस्ट्रेलिया ‘A’ के खिलाफ बराबरी हासिल करने की कोशिश करेगा। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ‘A’ के गेंदबाजों ने रन गति पर अंकुश लगा दिया और भारत ‘A’ को 125 रन से हार का सामना करना पड़ा जिसमें रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने ही खराब स्थिति के बीच अच्छा प्रदर्शन किया। पाटीदार ने 53 रन बनाए जबकि भारत ‘A’ के नौ खिलाड़ी 20 रन के आंकड़े को पार करने में नाकाम रहे।
सुदर्शन (01), पडिक्कल (00) और गायकवाड़ (15) सभी सस्ते में आउट हो गए और भारत ‘A’ कभी भी 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में नहीं दिखा। भारत ‘A’ के शीर्ष क्रम के लिए महली बियर्डमैन (चार विकेट) का सामना नहीं कर पाना चिंता का विषय था। खासकर इसलिए क्योंकि भारत ‘A’ की पारी 32 ओवर से भी कम में सिमट गई और किसी भी बल्लेबाज ने प्रतिरोध दिखाने का जज्बा नहीं दिखाया। गायकवाड़, पडिक्कल और सुदर्शन जैसे खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे के लिए विस्तारित वनडे टीम का हिस्सा हो सकते हैं, अगर टेस्ट और 50 ओवर की टीमों में शामिल कुछ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में आखिरी दो वनडे मैचों से बाहर रहने का फैसला करते हैं।
हालांकि भारत ‘A’ के लिए चमकदार पहलू सूर्यांश शेडगे रहे जिनके चार विकेट निश्चित रूप से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को नीतिश कुमार रेड्डी और हार्दिक पांड्या के अलावा एक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंड विकल्प देंगे। रेड्डी का फिट होने पर न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच में खेलना निश्चित है। उन्हें लाल गेंद वाले चरण की तैयारी के लिए आखिरी दो मैच से हटना पड़ सकता है जिससे शेडगे के पास वनडे टीम में जगह बनाने का बहुत अच्छा मौका है।