खेल

मैं कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश में हूं : मैरी कॉम

लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी 43 वर्ष की मैरी कॉम ने कहा कि अमैच्योर सर्किट पर खेलने के लिये अब उनकी उम्र निकल चुकी है

Deepak Ram

नयी दिल्ली : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन भारतीय मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम ने रविवार को कहा कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी 43 वर्ष की मैरी कॉम ने कहा कि अमैच्योर सर्किट पर खेलने के लिये अब उनकी उम्र निकल चुकी है।

उन्होंने ‘संडे आन साइकिल्स’ कार्यक्रम से इतर कहा, ‘छह विश्व चैंपियनशिप जीतना खास रहा। अब मैं उस उम्र में हूं कि देश के लिये अमैच्योर सर्किट पर नहीं खेल सकती। पेशेवर मुक्केबाजी एक नया मौका हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘अभी इस बारे में सोच रही हूं। मैं कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश में हूं ताकि लोगों को बता सकूं कि मैं क्या कर सकती हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मैं निजी तौर पर अपनी अकादमी से भी जुड़ी हूं। मैं मणिपुर आती जाती रहती हूं। कई बार मणिपुर के मौजूदा हालात के कारण मुश्किल हो जाती है लेकिन मैं जब नहीं जा पाती हूं तो भी फोन कॉल से अकादमी का कामकाज देखती हूं।’

SCROLL FOR NEXT