हरमनप्रीत कौर 
खेल

हरमनप्रीत कौर वनडे रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंची

स्मृति मंधाना ने इस लचर प्रदर्शन के कारण अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया

Rajesh Nain

दुबई : पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में दो पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गईं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो मैचों में 32 और शून्य पर आउट होने वाली कप्तान स्मृति मंधाना ने इस लचर प्रदर्शन के कारण अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वॉर्ट पहले नंबर पर काबिज हो गई हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में हरमनप्रीत और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शतक बनाकर अपनी टीम को तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त दिलाई थी। हरमनप्रीत ने एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। दीप्ति ने बल्लेबाजों की सूची में चार स्थान ऊपर 23वां स्थान हासिल कर लिया है। वह ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चौथे और गेंदबाजों की सूची में एक स्थान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं।वनडे बल्लेबाजों की सूची में भारत की युवा खिलाड़ी प्रतिका रावल ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वह सात पायदान ऊपर 21वें स्थान पर काबिज हो गई हैं। जिम्बाब्वे की तीन खिलाड़ी मोडेस्टर मुपाचिकवा (पांच पायदान ऊपर 39वें स्थान पर), चिपो मुगेरी-तिरिपानो (चार पायदान ऊपर 47वें स्थान पर) और बिलव्ड बिजा (16 पायदान ऊपर 56वें स्थान पर) ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अपडेट के बाद शेफाली वर्मा (तीसरे) और मंधाना (चौथे) को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है।

SCROLL FOR NEXT