13 दिसंबर को होने वाली एकदिवसीय शृंखला  
खेल

भारत-श्रीलंका का पहला मुकाबला दिल्ली से विशाखापत्तनम स्थानांतरित

भारत-श्रीलंका वनडे शृंखला

Ravi

नयी दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला एकदिवसीय शृंखला का पहला मुकाबला संभावित मौसम संबंधी व्यवधान और फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में नवीनीकरण कार्य के कारण गुरुवार को दिल्ली से विशाखापत्तनम स्थानांतरित कर दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर आमतौर पर अधिक रहता है। इसके अलावा अरुण जेटली स्टेडियम के आउटफील्ड को नये सिरे से तैयार करने का काम चल रहा है। ऐसे में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से इस मुकाबले को किसी अन्य स्थान पर कराने का अनुरोध किया था।

BCCI ने एक विज्ञप्ति में कहा कि संभावित मौसम संबंधी व्यवधान और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्य को देखते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अनुरोध पर मुकाबले का स्थल बदला गया है।

अब यह मैच 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा।श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत 13 दिसंबर से होगी।

SCROLL FOR NEXT