फीफा विश्व कप 2026: शुरू हो रहा फुटबॉल के इतिहास का सबसे बड़ा महासंग्राम 
खेल

FIFA ने UEFA पर लगाया ‘दुष्प्रचार' का आरोप

विश्व कप हिस्सेदारी बेचने की विवादित योजना पर कानूनी जंग तेज, फीफा ने अमेरिकी अदालत में यूईएफए की कार्रवाई को अपने नेतृत्व के खिलाफ दुष्प्रचार करार दिया

ज्यूरिख : FIFA ने विश्व कप और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी बेचने की अपने अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की नाकाम योजना को लेकर यूरोपीय फुटबॉल संघ (UEFA) पर ‘दुष्प्रचार अभियान’ चलाने का आरोप लगाया है। FIFA ने अमेरिका की अदालत में दाखिल दस्तावेज में UEFA की कार्रवाई को अपने नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश बताया। UEFA ने पिछले सप्ताह अमेरिका की तीन अदालतों में इन्फेंटिनो की प्रस्तावित योजना से जुड़े सबूत और दस्तावेज हासिल करने के लिए आवेदन दायर किए थे।

इसके जवाब में कोलोराडो की जिला अदालत में फीफा ने हस्तक्षेप की मांग करते हुए याचिका दाखिल की और कहा कि सबूत जुटाने की प्रक्रिया को स्थगित या समाप्त किया जाना चाहिए। FIFA ने कहा, ‘ये आवेदन कानूनी दस्तावेज के रूप में पेश किए गए हैं लेकिन वास्तव में UEFA के FIFA और उसके नेतृत्व के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने वाले प्रेस विज्ञप्तियों से ज्यादा कुछ नहीं हैं।’ इन्फेंटिनो की ‘FIFA फॉरवर्ड एंटरप्राइज (FFE)’ योजना के तहत निजी इक्विटी कंपनियों को 4.2 अरब डॉलर में विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव था।

इस योजना में जेरेड कुशनर के छोटे भाई जोश कुशनर की निवेश कंपनी थ्राइव कैपिटल भी शामिल थी। योजना सार्वजनिक होने के कुछ ही दिनों बाद एक अगस्त को फीफा ने भारी विरोध के बीच इसे वापस ले लिया। UEFA ने न्यूयॉर्क की अदालत में जोश कुशनर और थ्राइव से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। इसके अलावा फ्लोरिडा और कोलोराडो में भी इस प्रस्ताव से जुड़े सबूत हासिल करने के लिए आवेदन किए गए हैं।

जोश कुशनर ने सोमवार को ‘एक्सियोस’ से बातचीत में योजना का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें वैश्विक फुटबॉल की राजनीतिक परिस्थितियों और संभावित विरोध का अंदाजा नहीं था। यूईएफए ने अदालत में यह भी कहा है कि वह संभावित वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप में इन्फेंटिनो के खिलाफ स्विट्जरलैंड में आपराधिक शिकायत की तैयारी कर रहा है। यूईएफए के वकीलों ने आरोप लगाया कि यह योजना इन्फेंटिनो और उनके करीबी लोगों को FIFA की सबसे मूल्यवान संपत्तियों में स्थायी हिस्सेदारी हासिल करने और उनसे लाभ कमाने का जरिया थी।  

SCROLL FOR NEXT