फोटो साभार : गूगल 
खेल

धोनी फ्लाइट में खेल रहे थे और तभी….

Deepak Mishra

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लेने के बाद अक्सर कहीं न कहीं घूमने जाते देखा गया है। अभी सिर्फ एम एस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। हाल ही में धोनी की कप्तानी में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया था। इसी बीच धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक एयर होस्टेस उनको चॉकलेट गिफ्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।

धोनी खेल रहे थे कैंडी क्रश

दरअसल पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ रविवार को इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान वह अपने टैबलेट में कैंडी क्रश खेलते नजर आए। धोनी इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे। वायरल हुए वीडियो में नजर आता है कि एयर होस्टेस धोनी के पास गई और उन्हें एक पत्र के साथ चॉकलेट भी ऑफर की। एयर होस्टेस नितिका ने ही इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया। बता दें कि कैंडी क्रश एक पजल गेम है। इसमें 3 एक जैसी टाइल को मैच कर के आगे बढ़ना होता है। 2012 में इसे पहली बार मार्केट में लाया गया था। तब से ही बहुत लोकप्रिय है।

गौरतलब है कि धोनी की आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई थी। धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। पारदीवाला ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का भी ऑपरेशन कर चुके हैं।

SCROLL FOR NEXT