फाइल फोटो 
खेल

कप्तान रहाणे की टीम से आग्रह

छह मैचों में से पांच हार चुकी KKR को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश में धुले मैच से मिला है।

अहमदाबाद : छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी KKR की प्लेआफ की राह मुश्किल होती जा रही है लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम से मुश्किल दिनों का सामना करने, खुलकर खेलने और एक समय में एक ही मैच पर फोकस रखने का आग्रह किया है। छह मैचों में से पांच हार चुकी KKR को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश में धुले मैच से मिला है।

गुजरात टाइटंस से पांच विकेट से मिली हार के बाद रहाणे ने कहा, ‘इन कठिन दिनों को स्वीकार करने और उनका सामना करने की जरूरत है। हर दिन नया है और हमें एक दूसरे का साथ देते हुए खुलकर खेलना होगा।’ दस टीमों की लीग में प्लेआफ की उम्मीदें बनाये रखने के लिये कम से कम सात मैच जीतने जरूरी हैं। अब आठ मैच बाकी है और KKR को हर हालत में हार से बचना होगा।

रहाणे ने कहा, ‘हम एक समय पर एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं। हारने पर हालात कठिन होते हैं लेकिन हर कोई पूरी कोशिश कर रहा है। कोई भी हारना नहीं चाहता लेकिन खेल में हार जीत चलती है। हमें सकारात्मक सोच के साथ उतरना और खुलकर खेलना होगा। हमारे पास खोने के लिये कुछ नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘हर मैच के बाद हम बात करते हैं कि प्रदर्शन कैसे बेहतर हो सकता है। हारने के बाद आप संयोजन पर बात करते हैं और कमजोर पहलुओं पर भी चर्चा होती ही है।’  

SCROLL FOR NEXT