फाइल फोटो 
खेल

मुक्केबाज चैंपियनशिप : पांच और भारतीय सेमीफाइनल में

छह भारतीय पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं

अम्मान : पांच भारतीय मुक्केबाज एशियाई अंडर 15 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। लड़कों के अंडर 15 वर्ग में नेल्सन के (55 किलो) ने पहले दौर में चीनी ताइपै के वांग शेंग यांग को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने (आरएससी) के आधार पर हराया।

अभिजीत (61 किलो) और लक्ष्य फोगाट (64 किलो) ने किर्गीस्तान और जोर्डन के प्रतिद्वंद्वियों पर 5 . 0 से जीत दर्ज की। लड़कियों में प्रिंसी (52 किलो) ने यूक्रेन की येवा कुबानोवा को 5-0 से हराया। समृद्धि सतीश शिंदे (55 किलो) ने यूक्रेन की सेनिया साविना को आरएससी पर मात दी। छह भारतीय पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

SCROLL FOR NEXT