खेल

CSK का बड़ा फैसला, IPL 2025 से पहले इसे सौपी बड़ी जिम्मेदारी

CSK के स्पिनर्स को मिलेगा फायदा

Rohit Singh

नई दिल्ली - चेन्नई सुपर किंग्स IPL की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने धोनी की कप्तानी में पांच बार IPL का किताब जीता है। अब IPL 2025 से पहले टीम ने एक बड़ा फैसला लिया है। टीम ने श्रीधरन श्रीराम को सहायक गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। आपको बता दें कि श्रीराम के पास काफी अनुभव है। यह अनुभव CSK के काफी काम आ सकता है। इससे पहले CSK के सहायक गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी ड्वेन ब्रावो संभाल रहे थे। अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर बन गए हैं।

श्रीराम के पास है काफी अनुभव

श्रीधरन श्रीराम वर्ष 2016 से 2022 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच थे। उन्होंने RCB की टीम के साथ भी काम किया है। अगस्त 2022 में उन्हें एशिया कप और टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश का सलाहकार भी नियुक्त किया गया था। वह बांग्लादेश की टीम के लिए टेक्निकल कंसलटेंट की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

CSK के स्पिनर्स को होगा काफी फायदा

IPL 2025 में श्रीराम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ थे। वह‌ दिल्ली कैपिटल्स के भी सहायक कोच के पद पर काम कर चुके हैं। इस बार वह चेन्नई की टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बैटिंग कोच माइक हसी के साथ काम करेंगे। CSK की टीम में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और नूर अहमद जैसे महान स्पिनर्स हैं। ऐसे में श्रीराम के आने से इन गेंदबाजों को काफी फायदा हो सकता है।

2025 के लिए CSK की टीम

रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

SCROLL FOR NEXT