खेल

IPL 2025 से पहले Delhi Capitals ने इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया टीम का Mentor

आईपीएल 2025 के लिए टीम को मिलेगी नई दिशा

Rohit Singh

नई दिल्ली - आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को मेंटर नियुक्त किया है। उन्होंने 27 फरवरी गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। इसकी खुशी जाहिर करते हुए केविन ने ट्वीट भी किया। अपनी ट्वीट में उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार दिल्ली की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

IPL में तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं‌ केविन

केविन आईपीएल में दिल्ली समेत तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं। वह दिल्ली के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। इसके अलावा वह बैंगलोर के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन मेंटर के रूप में यह उनका पहला अनुभव होगा।

दिल्ली की तरफ से आधिकारिक घोषणा किये जाने के बाद केविन ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में केविन ने लिखा कि "मैं दिल्ली का लड़का हूं और दिल्ली अपने घर लौटने के लिए बहुत उत्साहित हूं। क्या 2025 वह साल होगा जब हम आईपीएल ट्रॉफी उठाएंगे? ऐसा करने के लिए हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं!"

कौन होगा दिल्ली का कप्तान ?

आईपीएल 2025 के लिए अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कई लोगों का ऐसा मानना है कि फ्रेंचाइजी केएल राहुल का कप्तान बना सकती है। केएल राहुल को टीम ने ऑक्‍शन में 14 करोड़ में खरीदा था। केएल के साथ कप्तानी की दौर में फाफ डुप्लेसिस और अक्षर पटेल भी शामिल हैं।

SCROLL FOR NEXT