मोहम्मद यूसुफ 
खेल

बल्लेबाजी सुधारने के लिए बाबर ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका जाएं: यूसुफ

यूसुफ का मानना है कि लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर के लिए केवल प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना पर्याप्त नहीं होगा

Ravi

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने रविवार को स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में विशेषज्ञों से मदद लेने की सलाह दी।

यूसुफ का मानना है कि लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर के लिए केवल प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना पर्याप्त नहीं होगा। उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर विशेष रूप से काम करने और विशेषज्ञों की मदद लेने की जरूरत है।

शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय शृंखला के फाइनल में पाकिस्तान के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर की खराब फॉर्म एक बार फिर चर्चा में आई। पाकिस्तान फाइनल जीतने में सफल रहा लेकिन बाबर पूरे टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

यूसुफ ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उन्हें दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए और फिलहाल अपना पूरा ध्यान बल्लेबाजी में सुधार करने पर लगाना चाहिए। इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी।

’बाबर ने पिछले तीन वर्षों में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केवल एक शतक लगाया है। अब वह नौ नवंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की शृंखला में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे। उन्होंने लय हासिल करने के लिए तीन नवंबर से घरेलू प्रथम श्रेणी के मैच में खेलने की घोषणा की है।

SCROLL FOR NEXT